Connect with us

Uncategorized

धामी सरकार पर राहुल गांधी का तीखा हमला,बोले अमीरों को बेची जा रही हैं उत्तराखंड में नौकरियां

खबर शेयर करें -

प्रदेश में तमाम भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने धामी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल ने कहा कि उत्तराखंड में गरीब और मध्यम वर्ग के हिस्से की नौकरियों को पैसा लेकर अमीरों और सरकार के करीबी लोगों को बेचा जा रहा है।
सोशल मीडिया में की गई एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा है कि उत्तराखंड में नौकरियों पर माफिया का बोलबाला है। पटवारी, लेखपाल, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड और अन्य कई पदों पर नौकरी पाने के लिए लोग जीतोड़ मेहनत करते हैं, लेकिन, भाजपा सरकार में इन नौकरियों को बेच दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, नौकरियों में भ्रष्टाचार उत्तराखंड की विधानसभा तक आ पहुंचा है। भर्ती पर भर्ती, परीक्षा पर परीक्षा रद्द हो रही है। मुख्यमंत्री सिर्फ जांच का आदेश देकर अपनी नाकामी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि रोजगार की आस में बैठे युवाओं के सपनों से खेलने वालों के खिलाफ आखिर कार्रवाई कब होगी? उन्होंने कहा कि ऐसी नाकाम सरकार पद पर बने रहने का अधिकार खो चुकी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस लड़ती रहेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts