Connect with us

Uncategorized

सीसीटीवी में दिखी सोनाली फोगाट के पीए की करतूत, सोनाली फोगाट की मौत के मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा….*

भाजपा नेत्री अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत मामले में रोजाना नया खुलासा हो रहा है। पोस्टमार्टम में चोट के निशान पहले ही मिल चुके हैं। वहीं जबरन ड्रग्स देने का मामला भी सामने आया है। इस बीच गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने भी खुलासा किया। उन्होंने एक फुटेज का हवाला दिया और कहा कि फुटेज में देखा जा रहा है कि बोतल के जरिए उसे कुछ दिया गया था और वह उसे पीने में झिझक रही थी। इसका मतलब है कि उसे एक अप्रिय पदार्थ दिया गया है। क्योंकि इससे पहले के फुटेज में सोनाली फोगाट को सामान्य रूप से नृत्य करते देखा गया था। एक वीडियो में दिख रहा है कि उनमें से एक ने पीड़ित को जबरदस्ती एक पदार्थ का सेवन कराया। पूछताछ में सुखविंदर और सुधीर ने कबूल किया कि उन्होंने जानबूझकर लिक्विड में मिलाकर सोनाली को कुछ पिलाया। ओवरडोज से सोनाली की तबीयत बिगड़ी तो आरोपी ही उसे बाथरूम ले गए।
गोवा के आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने पत्रकारवार्ता में बताया कि सोनाली को जबरन ड्रग्स दिया गया था। आईजी बिश्नोई के अनुसार सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों का मेडिकल चेकअप करवाया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts