Connect with us

Uncategorized

Today 23 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लिए उन्नतिदायक दिन, देखिए आपके भाग्य के सितारे क्या कहते हैं

आज का राशिफल 23 अगस्त दिन मंगलवार को चंद्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा। इससे गुरु और चंद्रमा का शुभ योग बनेगा। जबकि आज आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। सूर्य सायन कन्या राशि में होगा। ऐसे में आज का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभप्रद और उन्नतिदायक रहेगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज दिन कैसा रहेगा, देखिए क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि: सलाह को नजरअंदाज ना करें

Today 23 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लिए उन्नतिदायक दिन, देखिए आपके भाग्य के सितारे क्या कहते हैं

मेष राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज किसी की बात को दिल पर न लगाएं। नौकरी करने वालों को आर्थिक स्वरूप से सक्षम बनने की आवश्यकता होगी। व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे। बुजुर्गों द्वारा मिली हुई सलाह को नजर अंदाज ना करें, आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अविवाहित हैं तो रिश्ते की बातें आगे बढ़ेंगी। दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं।

आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। सुबह-शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि: आपका सहयोग सराहनीय रहेगा

Today 23 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लिए उन्नतिदायक दिन, देखिए आपके भाग्य के सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी वृषभ राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपको शुभ सूचना मिल सकती है। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा और नई योजनाओं पर काम खत्म होगा। पिता के कार्य में आपका सहयोग सराहनीय रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों को आप से ईर्ष्या हो सकती है।

भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमानजी को चोला और सिंदूर अर्पित करें।

मिथुन राशि: लेन-देन में सावधानी रखें

Today 23 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लिए उन्नतिदायक दिन, देखिए आपके भाग्य के सितारे क्या कहते हैं

मिथुन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट करें। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचना जरूरी है। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। वादा पूरा न कर पाने से मित्र नाराज हो सकते हैं।

भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ है। मंगलवार का व्रत रखें और सुंदरकांड का पाठ करें।

कर्क राशि: नए आकर्षण का संचार होगा

Today 23 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लिए उन्नतिदायक दिन, देखिए आपके भाग्य के सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी कर्क राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपके व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यापार में आज अच्छा लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय है। कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। धन के मामले में सफलता प्राप्त हो सकती है।

आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

सिंह राशि: काम सहज ही पूरे कर लेंगे

Today 23 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लिए उन्नतिदायक दिन, देखिए आपके भाग्य के सितारे क्या कहते हैं

सिंह राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज अपने आप पर भरोसा रखें। ज्यादा लाभ कमाने के लिए आप पारिवारिक बिजनस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे। महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है।

भाग्य आज 80 प्रतिशत आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

कन्या राशि: नौकरी में सफलता मिलेगी

Today 23 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लिए उन्नतिदायक दिन, देखिए आपके भाग्य के सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी कन्या राशि वालों से कह रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कपड़ा व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं। ससुराल के लोगों से अच्छी बातचीत होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। जिम्मेदारी भरे किसी काम में लापरवाही न बरतें। अटके सरकारी कार्यों को शुरू करने के लिए किसी की सिफारिश करवानी पड़ सकती है। अगर बीमा या निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा।

भाग्य आज 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

तुला राशि: अच्छे अवसर हाथ लगेंगे

Today 23 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लिए उन्नतिदायक दिन, देखिए आपके भाग्य के सितारे क्या कहते हैं

तुला राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज काम में अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। आपके पारिवारिक बिजनस में आज जीवनसाथी की बात माननी पड़ सकती है, जिससे अच्छा लाभ भी होगा। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है। सोशल मीडिया के माध्यम से आज आप कोई नया दोस्त बनाएंगे।

भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमानजी की पूजा-आराधना करें।

वृश्चिक राशि: शिक्षा के बेहतर मौके मिलेंगे

Today 23 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लिए उन्नतिदायक दिन, देखिए आपके भाग्य के सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी वृश्चिक राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके मिलेंगे। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। जरूरी लेन-देन को लेकर सावधान रहें और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं।

भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। लाल वस्त्र पहनें ये लाल वस्त्र अपने पास रखें।

धनु राशि: मन को संतोष प्राप्त होगा

Today 23 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लिए उन्नतिदायक दिन, देखिए आपके भाग्य के सितारे क्या कहते हैं

धनु राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपके सकारात्मक विचारों से आपके परिवार के लोग प्रसन्न होंगे। नौकरी में बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए लाभ का समय है। पेंडिंग छोड़ दिया गया कोई प्रॉपर्टी डील अब फायदेमंद महसूस हो सकता है। संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा। जीवन साथी के नाम से किए जा रहे कार्य में लाभ होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

आपका भाग्‍य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

मकर राशि: परिजनों की राय महत्व रखेगी

Today 23 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लिए उन्नतिदायक दिन, देखिए आपके भाग्य के सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी मकर राशि वालों से कह रहे हैं कि आज ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे काम बन सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। घर के जरूरी कामों में हाथ बटाएंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिजनों की राय महत्व रखेगी।

आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत रखें और सुंदरकांड का पाठ करें।

कुंभ राशि: करियर में सफलता मिलेगी

Today 23 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लिए उन्नतिदायक दिन, देखिए आपके भाग्य के सितारे क्या कहते हैं

कुंभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आप अपने किए हुए कार्यों से आप फूले नहीं समाएंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। ऑनलाइन लेन-देन करते समय सावधानी बरतें और दो बार कम से कम जांच करें। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी।

भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

मीन राशि: नई जानकारी मिलेगी

Today 23 August 2022 Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल : मिथुन राशि के लिए उन्नतिदायक दिन, देखिए आपके भाग्य के सितारे क्या कहते हैं

गणेशजी मीन राशि वालों से कह रहे हैं कि आज नए कार्य में आपका मन लगेगा। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी। भूतकाल में घटी-घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है। व्यर्थ की समस्या पर नियंत्रण होगा।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला (पुत्र बेजन दारूवाला)

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts