Connect with us

Uncategorized

 बारिश से तबाही- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बुलडोजर पर सवार होकर किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, ली जा सकती है सेना की मदद

देहरादून। बारिश ने उत्तराखण्ड के गढ़वाल मंडल में भारी तबाही मचाई है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुलडोजर पर चढ़े और मालदेवता रायपुर स्थित क्षेत्र का जायजा लिया। राजधानी के रायपुर प्रखंड के सरखेत गांव में बादल फटने से क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचा है। तेज पानी के साथ आया मलबा कई घरों में घुस गया है। प्रशासन ने उन क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया है। एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू में जुटी है। आपदाग्रस्त क्षेत्र का जायजा लेने मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदाग्रस्त मालदेवता क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए हवाई यात्रा नहीं बल्कि बुलडोजर का सहारा लिया। सीएम ने कहा कि अभी तक किसी व्यक्ति के मलबे में दबे होने की सूचना नहीं है लेकिन घरों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर हेलीकॉप्टर की आवश्यकता पड़ी तो सेना से भी मदद ली जाएगी. स्टेट के हेलीकॉप्टर को भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही भारी वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में आपदा प्रबंधन विभाग से जानकारी ली।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts