Connect with us

Uncategorized

जब्त होगी काली कमाई,यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अब ED की एंट्री

खबर शेयर करें -

देहरादून: UKSSSC पेपर लीक मामले में STF मजबूत कानूनी शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है। इस मामले में अब तक  न्यायालय में 15 अहम गवाहों के बयान कलमबंद किए जा चुके हैं।

गवाहों के बारे में जानकारी गोपनीय रखी जा रही है। अभी तक गिरफ्तार कुछ अभियुक्त के पेपर लीक मध्यम से काफी संपति अर्जित करने के तथ्य प्रकाश में आ रहे हैं।

अब तक 83 लाख नकद बरामदगी भी हुई है। जिसको देखते हुए UKSSSC पेपर लीक मामले की FIR के साथ प्रारंभिक रिपोर्ट एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) को भेजी जा रही है।

भविष्य में भी जो जानकारी अवैध संपति को लेकर विवेचना में आयेगी वो भी केंद्रीय एजेंसी से साझा की जाएगी। STF के इस कदम से पूरा नकल माफिया गैंग हमेशा के लिए ध्वस्त हो जाएगा।

इस गैंग में शामिल हर माफिया की संपत्तियों की जांच भी कराई जा सकती है। ED की एंट्री से नकल माफिया गैंग में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में माफिया के करीबी लोगों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts