Connect with us

Uncategorized

बड़ा खुलासा: सेल्फी लेते समय खाई में नहीं गिरी बल्कि पति ने धक्का दिया था प्रियंका को, गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

देहरादून। प्रियंका की मौत सेल्फी लेते समय नहीं बल्कि खाई में गिरकर हुई थी। अफसोस की प्रेम विवाह करने वाली प्रियंका की शादी एक माह भी नहीं चल सकी और वह दहेज हत्या की भेंट चढ़ गई।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दो अगस्त को सौड़पाणी में कथित रूप से सेल्फी लेते खाई में गिरकर हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के भाई ने अपने बहनोई के खिलाफ दहेज हत्या, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज करा दिया है। केस दर्ज होने के बाद देवप्रयाग पुलिस ने आरोपी पति को उसके घर मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने एक माह पूर्व ही परिजनों की मर्जी के खिलाफ विवाह किया था।
बीते मंगलवार को ग्राम शेरुआ, सिविल लाइन मुरादाबाद (यूपी) निवासी राहुल सैनी पुत्र हरचरण सिंह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ केदारनाथ दर्शन कर लौट रहा था। सौड़पानी में प्रियंका खाई में गिर गई। पुलिस ने खाई से उसका शव बरामद कर लिया था। तब राहुल ने पुलिस को बताया था कि वह रास्ते में रुककर सिगरेट पी रहा था जबकि प्रियंका सेल्फी खींचते वक्त खाई में गिर गई।

पांच अगस्त को प्रियंका के भाई गौरव कुमार ने देवप्रयाग थाने में अपने बहनोई राहुल के खिलाफ तहरीर दी। राहुल के अनुसार बीती सात जुलाई को प्रियंका व राहुल का प्रेम विवाह घरवालों के विरोध के बावजूद हुआ था। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। प्रेम विवाह करने के बावजूद राहुल दहेज के लिए प्रियंका से झगड़ा करता रहता था। 31 जुलाई को हरिद्वार ले जाने की बात कहकर राहुल प्रियंका को लेकर केदारनाथ निकल गया। दो जुलाई को लौटते वक्त सौड़ पाणी के समीप उसने प्रियंका को धक्का देकर खाई में गिरा दिया जिससे प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। देवप्रयाग थाने के प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि राहुल और प्रियंका की शादी को सात साल से कम अवधि होने की वजह से दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर रविंद्र चमोली मामले की विवेचना कर रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts