Connect with us

Uncategorized

दरगाह में आए व्यक्ति की 9 साल के बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्त में

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। पंजाब निवासी एक जायरीन की बेटी (9) से एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपित बालिका को लंगर दिलाने के बहाने से अपने साथ ले गया था। आरोपित को भीड़ ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपित को पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस इस मामले में आरोपित से पूछताछ कर रही है।
पंजाब के लुधियाना निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ गुरुवार को कलियर में जियारत के लिए आया था। रात के समय जायरीन अपनी बेटी के साथ दरगाह में था। इसी दौरान एक युवक वहां पर आया। युवक लंगर दिलाने का बहाना बनाकर बलिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ दरगाह से बाहर ले आया। आरोपित उसे लंगर खाने के पीछे एक सुनसान जगह पर ले गया। आरोपित ने बालिका के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बालिका किसी तरह से वहां से बचकर भागी। आरोपित भी उसका पीछा करने लगा। इसी बीच पिता भी बेटी को तलाश करते हुए वहां पहुंच गया।

पीड़ित ने अपने पिता को पूरे मामले से अवगत कराया। आरोपित भी पीछा करते हुए मौके पर पिता भी पहुंच गया। पिता ने शोर मचाते हुए आरोपित को पकड़ लिया। इसी बीच भीड़ भी वहां जमा हो गई और आरोपित की जमकर पिटाई कर दी।

आरोपित को कलियर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित रहमान निवासी जोरासी कोतवाली रुड़की पर मुकदमा दर्ज कर लिया है । पुलिस पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts