Connect with us

Uncategorized

Big big breking: ईडी नेशिव सेना नेता संजय राउत को हिरासत में लिया

खबर शेयर करें -

ईडी ने संजय राउत को हिरासत में ले लिया है। आज सुबह 7 बजे से ही ईडी की टीम छापेमारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम संजय राउत को लेकर दफ्तर ले जाएगी और वहां पूछताछ होगी। ईडी तीन जगहों पर आज छापेमारी कर रही थी और दस्तावेज खंगाल रही थी।

बता दें कि इस मामले में ईडी ने संजय राउत को समन भेजा था लेकिन वह पेश नहीं हुआ थे। मामला 1034 करोड़ के पात्रा चॉल लैंड स्कैम से जुड़ा है। संजय राउत ने संसद के मानसून सत्र का हवाला देते हुए पूछताछ के लिए पेश होने से इनकार कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर हिम्मत है तो एजेंसी उन्हें गिरफ्तार कर ले।

ईडी ने इसी डीएचएफएल-येस बैंक के मामले में पुणे के कारोबारी अविनास भोसले को हिरासत में लिया है। इस मामले में भी ईडी संजय राउत से भी पूछताछ करना चाहती है। दावा किया जा रहा हैकि डीएचएफएल केस भी पात्रा चॉल केस से जुड़ा हुआ है। अप्रैल में ईडी ने संजय राउत से जुड़ी 11.15 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts