Connect with us

Uncategorized

Desi jugaad: कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल से बनाया हुक्का, बुजुर्गों की यारी का वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

जुगाड़ के मामले में भारतीय यूं ही नहीं 1 नंबर हैं। इसके लिए उन्होंने कई अनोखे और विचित्र जुगाड़ किए हैं। आपको देश के कोने-कोने में जुगाड़ू प्रवृति के लोग मिल जाएंगे, जिनके कारनामे इंटरनेट पर वायरल भी हैं। ताजा मामला राजस्थान से हैं। जहां बुजुर्गों की एक टोली साथ बैठकर ऐसा हुक्का पी रही थी कि उसे देखकर जुगाड़ की दुनिया में खलबली मच गई! जी हां, आप भले ही फ्रेंड्स के साथ महंगे बार (Bar) और पब (Pub) में हुक्का (Hokka) इंजॉय करने जाते हों। लेकिन इन बुजुर्गों ने देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) से ऐसा हुक्का तैयार कर दिया कि उनका वीडियो इंटरनेट पर करोड़ों बार देखा जा चुका है। और तो और लोग उनके दिमाग की सराहना भी कर रहे हैं। नोट: तंबाकू सेहत के लिए हानिकार है।

कोल्ड ड्रिंक की बोतल से बनाया हुक्का

इस क्लिप में हम देख सकते हैं कि कुछ बुजुर्ग साथी साथ बैठकर हुक्का इंजॉय कर रहे हैं। लेकिन यह हुक्का जुगाड़ से बनाया गया है, जिसके लिए 500ml की कोल्ड ड्रिंक की बोतल, चिलम और एक छोटी-पतली प्लास्टिक की पाइप का इस्तेमाल किया गया है। बोतल में एक लेवल तक पानी भरा है, उसके ऊपर छेद करके पाइप को फिट किया गया है। जबकि ढक्कन वाली जगह पर भरी हुई चिलम को फिट किया गया है।

वीडियो 2 करोड़ से अधिक बार देखा गया

-2-

यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज Tripho India से 6 जुलाई को शेयर किया गया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा- देसी जुगाड़ हुक्का। उन्होंने दावा किया कि यह मामला राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला का है। इस क्लिप को न्यूज लिखे जाने तक 23 मिलियन (2.3 करोड़) से अधिक व्यूज और 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

पक्के यारों को टैग कर रहे हैं लोग

यह अनोखा ‘देसी जुगाड़’ देखने के बाद दोस्त-यार खुद को इस मामले पर टिप्पणी करने से नहीं रोक पाए। जैसे कुछ लोगों ने अपने दोस्तों को टैग किया, तो एक यूजर ने लिखा कि फ्रेंडशिप गोल यही है। जबकि कुछ को अपने ‘हुक्का यार’ याद आ गए। कुछ यूजर्स ने तो कहा कि अपना बुढ़ापा भी ऐसा ही होना चाहिए! और हां, चंद लोगों ने चचा के स्केचर्स वाले जूते पर टिप्पणी करने लगे। आप भी अपने दिल की बात कमेंट सेक्शन में लिखें।

कर ले जुगाड़ कर ले…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts