Connect with us

Uncategorized

बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता को काट डाला, मौके पर ही मौत

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले में एक बेटे ने कुल्हाड़ी से अपने पिता को काट डाला। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस वारदात से ग्रामीण सहमे हुए हैं।
नेपाल से मिली जानकारी के अनुसार बैतड़ी जिले के डीलासैनी गाउं पालिका 5 सेरा गाउं के 22 वर्षीय लोक राज जोशी ने शुक्रवार की सुबह अपने 68 वर्षीय पिता अंतराम जोशी की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर ‌हत्या कर दी।  जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता इंस्पेक्टर लोक राज जोशी ने बताया कि आज शुक्रवार सुबह 6 बजे यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार अंतराम जोशी छांछ बनाने के बर्तन को आंगन में धो रहा था। उसी समय उसके बेटे लोकराज जोशी ने कुल्हाड़ी से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया। घटना स्थल पर ही अंत राम जोशी ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही इलाका प्रहरी कार्यालय पाटन के इंस्पेक्टर कमल प्रसाद चौधरी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बेटे ने यह कदम क्यों उठाया इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts