Connect with us

Uncategorized

चाची भतीजे के साथ रफूचक्कर, चाचा ने रोडवेज पर लगा दी धुनाई…..

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के हरदोई में प्यार के नाम पर लोक-लाज और सामाजिक ताने-बाने को ठोकर मारते हुए चाची अपने भतीजे के साथ भाग गई। जब महिला अपने आशिक भतीजे के साथ बस स्टैंड पर दिखाई दी तो उसके परिचित लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इस दौरान किसी ने महिला के पति को भी सूचना दे दी जिसके बाद वो भी मौके पर पहुंच गया और फिर सबने मिलकर चाची और भतीजे की पिटाई की। हालांकि बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का और बीच बचाव करने की कोशिश की। इस बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही चाचा और उसके लोग वहां से भाग गए।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड पॉलिटिक्स : हरक की हसरत, हरदा की कसरत
जानकारी के मुताबिक मामला सात महीने पहले का है। आरोप है कि सात महीने पहले भतीजा अपनी चाची को लेकर फरार हो गया था। सात महीने बाद किसी ने दोनों को बस स्टैंड पर देखने की सूचना दी। इस बीच चाचा अपने साथियों के साथ बस स्टैंड पर पहुंच गया और दोनों की पिटाई कर दी। चाचा और उसके लोगों ने दोनों को इतना पीटा कि वो लहु-लुहान हो गए। गर्भवती महिला की पिटाई होते देख किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया जिसके बाद चाचा और उसके साथी वहां से भाग गए।
पुलिस के मुताबिक उनके आने तक चाचा अपने साथियों के साथ भाग चुका था और फिर वो गर्भवती महिला अपने साथी के साथ चली गई। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की तरफ से किसी ने भी पुलिस में शिकायत नहीं की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts