Connect with us

Uncategorized

बारिश का कहर: कुमाऊं में 51 सड़कें अभी भी बंद, मुनस्यारी में पुल क्षतिग्रस्त

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में अतिवृष्टि के कारण हुए भूस्खलन से यहां की 51 सड़कें बंद हो गई और चीन सीमा से संपर्क कट गया है।
पिथौरागढ़ जिला आपदा प्रबंधन केन्द से मिली जानकारी के अनुसार जिले में बारिश के कारण 17 सड़कें बंद हैं। जिससे यातायात बाधित हुआ है। इनमें थल-मुनस्यारी राजमार्ग के अलावा चीन सीमा को जोड़ने वाला धारचूला-गुंजी राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल है। फिलहाल चीन सीमा से सम्पर्क कट गया है। जिले में नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। काली और गोरी नदी उफान पर हैं। प्रशासन अलर्ट मोड में है।

बागेश्वर में शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश के चलते 34 मार्ग बंद हैं। इनमें अधिकांश ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। जिसके कारण यातायात बाधित हुआ है। चंपावत के टनकपुर में भारी बारिश के चलते टनकपुर बैराज के गेट खोल दिये गये और 21539 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। टनकपुर में नदी के तेज बहाव की चपेट में आये एक युवक को पुलिस ने बचा लिया है। वह काशीपुर से टनकपुर विवाह समारोह में भाग लेने आया था। बागेश्वर में भी पुलिस ने दो दिन पहले बहे व्यक्ति का शव गोमती नदी से बरामद कर लिया है।

नैनीताल जिले में हल्द्वानी में आज सबसे अधिक बारिश हुई है। यहां कई जगह मलबा आने से सड़कें बंद हो गई हैं। गौला नदी उफान पर है। प्रशासन ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा है। पुलिस डुगडुगी पीट कर चेतावनी जारी कर रही है। लोगों को अनावश्यक यात्रा करने से बचने और नदी-नालों से दूरी बनाये रखने को कहा जा रहा है। नैनीताल में खड़ी कारों पर पेड़ गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts