Connect with us

Uncategorized

दौलत के मामले में अडानी ने अंबानी को पीछे छोड़ा, जानें कितनी सम्पत्ति के हैं मालिक

खबर शेयर करें -

अडानी ग्रुप के चेयरमेन गौतम अडानी एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिकए अडानी दुनिया के अमीरों की सूची में छठवें पायदान पर पहुंच गए हैं और उनकी संपत्ति 100 बिलियन डॉलर है। दूसरी तरफ लंबे समय तक भारत के साथ एशिया के सबसे अमीर शख्स रहने वाले मुकेश अंबानी की संपत्ति में पिछले दिनों गिरावट हुई हैए इसका प्रमुख कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट आना है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिकए मौजूदा समय में अंबानी की कुल संपत्ति करीब 86.3 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की सूची में 11 वें स्थान पर काबिज हैं। भारत के दो शीर्ष उद्योगपतियों के बीच दौलत की रेस इस साल फरवरी में शुरू हुई थीए जब पहली बार अडानीए अंबानी को पछाड़कर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। उसके बाद से दोनों के बीच दौलत को रेस लगातार जारी हैए कभी अंबानी तो अडानी इस रेस में एक.दूसरे को पीछे छोड़ते हुए नजर आते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts