Uncategorized
Home Ministry Jobs 2022 : आईबी में इंटेलिजेंस ऑफिसर से हलवाई तक की निकली है भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
Home Ministry Jobs 2022 : इंटेलिजेंस ब्यूरो ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर I/एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर II/एग्जीक्यूटिव, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर II, हलवाई कम कुक और केयरटेकर जैसे पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. नोटिस के अनुसार आईबी में कुल 766 वैकेंसी है. नोटिस के अनुसार, इन पदों पर भर्ती डेप्यूटेशन बेसिस पर होगी. इंटेलिजेंस ब्यूरो ने इस भर्ती का नोटिफिकेशन केंद्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट @mha.gov.in पर जाकर करना है. आईबी की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सेंट्रल पुलिस ऑर्गनाइजेशन या स्टेट पुलिस ऑर्गनाइजेशन या डिफेंस फोर्स में समकक्ष पद पर कार्यरत होना चाहिए.
आईबी भर्ती 2022 वैकेंसी डिटेल
असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर I- 70 पद
असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर II- 350 पद
जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर I- 50 पद
जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर II- 100 पद
सिक्योरिटी असिस्टेंट- 100 पद
जूनियर इंटेलिजेंस (ऑफिसर मोटर ट्रांसपोर्ट) I- 20 पद
जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ( मोटर ट्रांसपोर्ट) II- 35 पद
सिक्योरिटी असिस्टेंट ( मोटर ट्रांसपोर्ट)- 20 पद
हलवाई-कम-कुक- 9 पद
केयरटेकर- 5 पद
जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (टेक्निकल)- 7 पद
कौन कर सकता है आवेदन
वे ऑफिसर्स आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पिछले डेप्यूटेशन के बाद तीन साल का कूलिंग परीरियड पूरा कर लिया है. साथ ही एक से अधिक डेप्यूटेशन पर नहीं गया होना चाहिए. ऐसे अभ्यर्थियों को अपने आवेदन असिस्टेंट डायरेक्टर/G-3, इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय, 35 एसपी मार्ग, बापू धाम, नई दिल्ली-110021.
