Connect with us

Uncategorized

काशीपुर में पुलिस ने कैफे संचालक समेत चार जोड़ों को देह व्यापार में किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

काशीपुर। एक मॉल के कैफे में पुलिस ने छापा मारकर 4 जोड़ो को अश्लील हरकतें करते पकड़ा है। मामले की सूचना रूद्रपुर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट को दी गई। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग प्रभारी बसंती आर्या अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार प्रिया मॉल के कैफे में कई दिनों से इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी जिस पर आज कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी ने एसआई रूबी मौर्या व पुलिस बल के साथ बादशाह कैफे में छापामार कार्रवाई कर 4 जोड़ों को अश्लील हरकतें करते पकड़ा है।

मौके पर पहुंचे कोतवाल मनोज रतूड़ी ने अपने अधीनस्थों को कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पुलिस की इस कार्यवाही से मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी कैपफे संचालक के खिलापफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मौके पर पहुंची एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग प्रभारी बसंती आर्य ने बताया कि कैफे संचालक तथा जोड़ों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मॉल के मैनेजर से भी इस संबंध में पूछताछ की जायेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts