Connect with us

Uncategorized

रुद्रपुर में छापामारी कर पुलिस ने होटल में पकड़ा देह व्यापार, 10 युवती समेत 20 का चालान

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: होटल एएसडीआर में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो पुलिस को देख कई युवक और युवतियां फरार हो गईं। लोगों ने एक युवक को पकड़ कर धुनाई की तो वह किसी तरह छुड़ाकर भागने लगा तो लोगों ने उसे दौड़ा दौड़ाकर पीट दिया।

10 युवती और इतने ही युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया और पुलिस एक्ट में इन लोगों का चालान कर छोड़ दिया। इस कार्रवाई से मौके पर लोगों का जमावड़ा लगा गया।

रवींद्रनगर में धाेबी घाट के पास स्थित होटल एएसडीआर में सोमवार शाम देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोरा पुलिस कर्मियों के साथ छापेमारी की। पुलिस को युवक व युवतियों में भगदड़ मच गई और कई युवक युवतियां मौका पाकर फरार हो गईं।

हालांकि पुलिस ने 10 युवती और 10 युवकों को पकड़कर पूछताछ कर उनका सत्यापन किया। बाद में पुलिस ने युवक और युवतियों का पुलिस एक्ट के तहत चालान कर दिया। इस बीच एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। उस पर होटल में युवती के साथ जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने उसकी दौड़ा दौडा़कर धुनाई कर दी।

चौकी प्रभारी आवास विकास नीमा बोरा ने बताया कि 10 युवती समेत 20 का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। इसमें सभी की आइडी जमा थी केवल दो युवतियों की आइडी जमा नहीं थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए होटल सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा

होटल एएसडीआर में पुलिस कार्रवाई के दौरान हिंदूवादी संगठन के लोग भी पहुंच गए। इस दौरान उनका कहना था कि होटल में रोजाना ही दर्जनों युवक और युवतियां आते रहते हैं। जिससे कालोनी का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने पुलिस से होटल सीज करने की कार्रवाई की मांग की।

पूछताछ को युवक और युवती हिरासत में

होटल में पकड़े गए युवक और युवतियों का चालान करने के दौरान पुलिस को एक युवक और युवती अलग अलग समुदाय के मिले। जिस पर पुलिस दोनों को चौकी ले आई। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह सिडकुल में काम करती है। जबकि युवक भी सिडकुल में काम करता है और दाेनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग हैं। बाद में पुलिस ने उनके स्वजनों को मामले से अवगत कराते हुए चौकी बुलाया

होटल के पीछे गेट से युवक व युवतियों को पुलिस ने निकाला

होटल में जब हिंदू संगठनों की सूचना पर पुलिस ने होटल में छापेमारी की। पुलिस ने 10 युवतियों व इतने ही युवक को होटल के पीछे से निकाल दिया। किसी को होटल में जाने नहीं दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि जब होटल का मुख्य गेट है तो फिर होटले के पीछे दरवाजे से युवकों व युवतियों को क्यों निकाला गया है।

आरोप है कि करीब डेढ़ माह पहले पुलिस व खुफिया विभाग को मौखिक शिकायत की गई थी, फिर भी पुलिस ने कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा। जब हिंदू संगठनों ने शिकायत कर हंगामा किया, तब पुलिस ने मजबूरी में छापेमारी की। कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts