Connect with us

Uncategorized

घर पर पलटा ट्रक, एक व्यक्ति की दबकर मौत, ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से शेराघाट जाने वाले मार्ग पर ईट से लदा ट्रक पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार देर रात्रि एसडीआरएफ टीम को जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा से सूचना मिली कि बाड़ेछीना के पास एक ईटो से भरा ट्रक पलट गया है। जिसमे एक व्यक्ति के दबे होने की आशंका है। एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इस सूचना पर ही एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी से मुख्य आरक्षी रवि रावत के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि वाहन में दो लोग सवार थे, जो हल्द्वानी से मुनस्यारी की ओर जा रहे थे। बाड़ेछीना के पास वाहन अनियंत्रित होकर एक मकान के ऊपर जा गिरा। जिसमे से ड्राइवर द्वारा छलांग लगाकर अपनी जान बचाई गई व दूसरे व्यक्ति की ट्रक के नीचे दबकर मृत्यु हो गई। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ टीमों द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाकर ट्रक के नीचे दबे व्यक्ति (नाम पंकज धपोला उम्र 28 वर्ष निवासी बिलखेत बागेश्वर) के शव को क्रेन व जेसीबी की सहायता से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts