Uncategorized
महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे में राज ठाकरे की इंट्री………बने नए समीकरण
महाराष्ट्र में सियासी ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। शिवसेना का बागी एकनाथ शिंदे गुट राजनीति के नए विकल्प तलाश रहा है। शिवसेना के नाम पर राजनीति करने वाला शिंदे गुट ठाकरे नाम और हिंदुत्व दोनों को नहीं छोड़ना चाहता है। ऐसे में एकनाथ शिंदे गुट के 38 विधायक राज ठाकरे की पार्टी मनसे में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एकनाथ शिंदे ने इस मसले पर राज ठाकरे से दो बार फोन पर बातचीत भी की है।
भले ही कहा जा रहा हो कि शिंदे ने राज ठाकरे की तबीयत जानने के लिए उन्हें फोन किया था। लेकिन इसकी असली वजह यही बताई जा रही है कि शिंदे गुट मनसे में शामिल होकर राज्य में राजनीति के नए समीकरण गढ़ना चाहता है। रिपोर्ट्स की मानें तो शिंदे गुट का मनसे में विलय दो दिन पहले देवेंद्र फडणवीस से एकनाथ शिंदे की गुपचुप मुलाकात में ही तय हो गया था। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में देश के गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक भले ही एकनाथ शिंदे के पास शिवसेना के 38 बागी विधायकों का समर्थन होए लेकिन नई पार्टी के रूप में उनको मान्यता मिलना आसान नहीं है।
