Connect with us

Uncategorized

आप नेता और पत्नी के खिलाफ मुकद्दमा; नवोदय विद्यालय में नौकरी के नाम पर ठग लिए पांच लाख

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। नवोदय विद्यालय में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आप नेता और उनकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज किया है। आप नेता की पत्नी प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है।
सेलाकुई देहरादून निवासी नवनीत के रिश्तेदार झबरेड़ा में रहते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान नवनीत के रिश्तेदार ने आम आदमी पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव लड़ रहे राजू सिंह विराटिया का चुनाव प्रचार किया था। इसके चलते ही राजू सिंह विराटिया से नवनीत की जान पहचान हो गई।

राजू की पत्नी रोमा ज्वालापुर स्थित एक विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। आम आदमी पार्टी के नेता राजू और उसकी पत्नी रोमा ने नवनीत की बेटी की नौकरी नवोदय विद्यालय ज्वालापुर में लगवाने की बात कही। लेकिन, इसके एवज में इन्होंने पांच लाख रुपये की रकम मांगी। दंपती की बातों में आकर नवनीत ने उन्हें पांच लाख रुपये की रकम दे दी। इसके बाद वह जल्द ही नौकरी लगने का आश्वासन देते रहे।

लेकिन, कई माह बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। इसके बाद पीडि़त ने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन, दंपती बार-बार कोई न कोई बहाना बनाकर टरकाते रहे। जब पीडि़त ने दबाव बनाया तो इन्होंने रकम वापस करने से इन्कार कर दिया। पीडि़त ने इस बावत झबरेड़ा थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में राजू और उसकी पत्नी रोमा निवासी अंबेडकर नगर ज्वालापुर, हरिद्वार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts