Connect with us

Uncategorized

यूटिलिटी खाई में गिरने से 3 की मौत

देहरादून। नैनबाग तहसील के बेल गांव के समीप बुधवार रात एक यूटीलिटी खाई जा गिरी। जिसमें दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि चालक सहित दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर किया गया है।
सड़ब तल्ला गांव के लोगों के अनुसार, बुधवार रात एक यूटीलिटी विकासनगर से बेल गांव जा रही थी, जिसमें चालक समेत पांच लोग सवार थे। बेल गांव से कुछ दूरी पहले ही यूटीलिटी के ब्रेकफेल हो गए और वह करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। साथ ही थत्यूड़ थाना पुलिस को भी सूचना दी। इस दौरान सड़ब तल्ला गांव के राजेश सिंह और बेल मल्ला गांव के गोविंद सिंह खत्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेल तल्ला गांव के कुंवर सिंह सजवाण ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया।

वहीं, बलबीर सिंह रावत निवासी सड़ब मल्ला गांव और चालक मनोज राणा निवासी सड़ब तल्ला को नैनबाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया गया है। घायलों और मृतकों को स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस ने खाई से निकाला।

वहीं थत्यूड़ थाना पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। दूसरी ओर इस हादसे की सूचना मिलने के बाद सिलवाड़ पट्टी के अठज्युला उप पट्टी में मातम छाया हुआ है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts