Connect with us

Uncategorized

13 लोगों ने घुसकर मारा डॉन को, अब SIT करेगी जांच, हमले का वीडियो भी वायरल

कोटा. देवा गुर्जर हत्याकांड मामले में जांच के लिए SIT का गठन किया गया है. कोटा सिटी एसपी केसरसिंह शेखावत के सुपरविजन में 5 सदस्यीय टीम गठित की गई है. ASP पारस जैन को जांच अधिकारी बनाया गया है. ASP रामकल्याण, DSP अमर सिंह, साइबर सेल ASI प्रताप सिंह भी टीम में शामिल हैं. डीजीपी से अनुमोदन के बाद एडीजी अशोक राठौड़ ने आदेश जारी किए. गौरतलब है कि चित्तौड़गढ के रावतभाटा में मंगलवार को 1 दर्जन से अधिक बदमाशों ने सैलून में घुसकर देवा गुर्जर की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद जमकर बवाल और प्रदर्शन हुआ था. घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें करीब 13 बदमाश हथियारों के साथ नजर आ रहे हैं. डॉन देवा के समर्थकों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है. पुलिस ने कल 5 हमलावरों को हिरासत में लिया था.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts