Connect with us

Uncategorized

योग तनाव रहित जीने की कला: प्रो. साधना सिंह

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से इंडोर स्पोर्टस स्टेडियम में 09वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन की ओर से इंडोर स्पोर्टस स्टेडियम में 09वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह के तहत थीम – ए माइंडफुल मेडिटेशन सेशन रही।

इस मौके पर टीएमयू के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की प्रो. साधना सिंह ने बतौर एक्सपर्ट मानव शरीर को शीतलीकरण, मानसिक सौन्दर्यीकरण और आत्मबोधन से जुड़ी अनेक क्रियाएं सिखाईं। उन्होंने बताया कि हम ध्यान के जरिए मस्तिष्क को और अधिक मजबूत कर सकते हैं। आत्मा की शांति प्राप्त कर सकते हैं। अपने आप को ईश्वर से जोड़ सकते है। फिजिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनु मिश्रा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. एनके सिंह, फार्मेसी के राघवेन्द्र सिंह, श्री तौहिद अख्तर, श्री मुकेश कुमार, श्री यशचन्द्र गंगवार के संग-संग मेडिकल कॉलेज, एग्रीकल्चर कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज आदि की फैकल्टीज और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संचालन फिजिकल कॉलेज की फैकल्टी श्री उन्मेश उथासैनी ने किया। इससे पूर्व करो योग, रहो निरोग की थीम पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मधुसूदन उपाध्याय ने स्टुडेंट्स को कमर दर्द, उच्च रक्तचाप, गर्दन का दर्द, तनाव मुक्ति, एकाग्रता को बढ़ाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने आदि से जुड़े तमाम टिप्स दिए। उन्होंने स्टुडेंट्स को विभिन्न योगासानों और प्राणायाम का अभ्यास भी कराया।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts