Connect with us

Uncategorized

इंस्टाग्राम पर नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर महिला ने कर दिया अपलोड

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नाबालिग युवक के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर और उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में नेशनल सायबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ने मामले का संज्ञान लिया।

जांच में सामने आया कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर उत्तराखंड से अपलोड किया गया है। जिसके बाद मामले में एसएसपी एसटीएफ को जांच और कार्रवाई के आदेश दिए गए। एसटीएफ ने जांच शुरू की तो पता लगा कि यह वीडियो हल्द्वानी से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया और महिला हल्द्वानी के हीरानगर क्षेत्र में रहती है। जिसके बाद आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। बताया जा रहा 47 सेकेंड का यह अपलोड किया हुआ वीडियो पिछले साल मार्च का है। जिसमें एक महिला नाबालिग लड़के के साथ आपत्तिजनक कृत्य करते दिखाई दे रही है। नेशनल सायबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के आदेश पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts