Connect with us

अपराध

टनकपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

 

टनकपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

खटीमा। टनकपुर मार्ग पर सोमवार शाम टहल रहे पूर्व सैनिक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पूर्व सैनिक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार टिगरी निवासी प्रकाश सिंह पुत्र कल्याण सिंह (55) सोमवार शाम अमाऊं क्षेत्र में टनकपुर मार्ग के किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर से प्रकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

परिजन तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

 

परिजनों ने बताया कि प्रकाश सिंह सेना की बंगाल इंजीनियर रेजिमेंट में हवलदार के पद पर तैनात थे और सेवानिवृत्ति के बाद वन निगम में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत थे। सोमवार को उनकी रात की ड्यूटी थी। ड्यूटी पर जाने से पहले वह टहलने के लिए निकले थे।

 

प्रकाश सिंह के दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा सेना में तैनात है। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts