Connect with us

उत्तराखण्ड

स्कूल बंद : भारी बारिश की चेतावनी के चलते चमोली में भी स्कूल रहेंगे बंद

अलर्ट

 

बागेश्वर में भारी बारिश के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 27 जुलाई 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) को बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनज़र जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बागेश्वर अनूप पांडेय ने 28 जुलाई 2026 (मंगलवार) को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार 28 जुलाई को बागेश्वर जनपद के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

चमोली जिले में भी अवकाश

मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल मंगलवार 28 जुलाई को जनपद चमोली में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

स्कूल बंद : भारी बारिश की चेतावनी के चलते चमोली में भी स्कूल रहेंगे बंद

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts