Connect with us

Uncategorized

रुड़की में पति को नशा करने से रोकना महिला को पड़ा भारी, पत्नी का सिर फोड़ा; बेटी को भी पीटा

रुड़की: भंगेड़ी गांव में पति को नशा करने से रोकना एक महिला को महंगा पड़ गया। पति ने महिला के सिर पर लोहे की राड से हमला कर दिया। साथ ही बेटी की भी पिटाई कर दी। घायल महिला को उपचार दिलाते हुए पुलिस को मामले की शिकायत की गई है।

गंगनहर के भंगेड़ी गांव का मामला

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी गांव निवासी एक महिला के तीन बच्चे हैं। महिला का पति आएदिन नशा करके घर आता है, जिसे लेकर उसका पति से विवाद होता है। महिला का आरोप है कि पति घर खर्च के लिए रुपये भी नहीं देता। शुक्रवार को पति ने घर के अंदर नशा किया।

पति ने लोहे की राड से किया हमला

महिला को जब इसका पता चला तो उसने ऐसा करने से रोका। इसे लेकर इनके बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने गुस्से में आकर महिला की पिटाई कर दी। यहीं नहीं जब उसने शोर मचाया तो पति ने लोहे की राड से हमला कर दिया। सिर पर लोहे की राड लगने से महिला घायल हो गई।

बेटी की भी कर दी पिटाई

उसे बचाने के लिए जब उसकी बेटी वहां आई तो आरोपित ने उसकी भी पिटाई कर दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला तथा उसकी बेटी को किसी तरह बचाया। घटना के बाद महिला को अस्पताल में उपचार दिलाया गया।

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर

महिला ने इसे लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक केदार सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts