Connect with us

Uncategorized

महिला ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया

काठगोदाम थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर, मामा और मामी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुरालियों ने महिला को दहेज में 2 करोड़ रुपये की नगदी और एक फ्लैट की मांग की, विरोध करने पर महिला को घर से निकाल दिया।

पुलिस के अनुसार काठगोदाम कृष्णाकुंज हरिपुर कर्नल निवासी रिचा अग्रवाल की शादी 25 फरवरी 2016 में नोयडा जिला गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश निवासी अभिषेक भंडारी पुत्र आवेश भंडारी के साथ हुई। आरोप है कि शादी के समय मायके वालों ने दहेज में ऑडी कार समेत जेवरात व अन्य सामान दिया था। लेकिन ससुराली इससे नाखुश थे, शादी के कुछ समय बाद ही उसका दहेज के लिए उत्पीड़न होने लग गया। इसके बाद दहेज में 2 करोड़ और एक फ्लैट देने की मांग करने लग गए। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts