Connect with us

Uncategorized

आखिर क्यों गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ?

भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची में कई मायने छिपे हैं। यह सूची बता रही है कि पार्टी ने नुकसान को रोकने और संतुलन साधने की कोशिश की है।
भाजपा ने शनिवार को जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 107 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की तो उसमें नजरें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम को लेकर थीं। योगी अयोध्या या मथुरा से नहीं, गोरखपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वही गोरखपुर, जो अब तक उनका गढ़ रहा है। भाजपा की पहली सूची यह साफ इशारा कर रही है कि स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कुछ विधायकों के पार्टी छोड़कर जाने के बाद वह ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहती। 
भाजपा की पहली सूची में सबसे बड़ा नाम किसका?
पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। कहा जा रहा था कि पार्टी उन्हें अयोध्या से चुनावी मैदान में उतारेगी। योगी की छवि, भाजपा का राम मंदिर का एजेंडा और अयोध्या में हो रहे मंदिर निर्माण की वजह से योगी को अयोध्या से टिकट देना भाजपा के लिए बड़ा सांकेतिक कदम होता। चर्चा यह भी थी कि योगी मथुरा से चुनाव लड़ सकते हैं, क्योंकि भाजपा नेताओं के बयानों में बार-बार मथुरा का जिक्र आ रहा था। हालांकि, पार्टी ने योगी को गोरखपुर से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।
योगी के लिए आखिर गोरखपुर ही क्यों?
योगी आदित्यनाथ ने 1998 में पहली बार गोरखपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत गए। साभार-अमर उजाला

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts