Connect with us

Uncategorized

क्या “पठान” को भी चित कर देगा “बायकॉट गैंग” बेशर्म भगवा रंग पर छिड़ा विवाद

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज होते ही पूरे देश में बवाल होने लगा है. सोशल मीडिया पर ‘बॉयकॉट पठान’  की मुहिम चलने लगी है. गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान द्वारा पहने गए कॉस्ट्यूम के रंग को लेकर सवाल किए जा रहे हैं.क्या “पठान” को भी चित कर देगा “बायकॉट गैंग” बेशर्म भगवा रंग पर छिड़ा विवाद

दूषित मानसिकता के कारण फिल्माया गया गाना’
इसी बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी इस विवाद में कूद गए हैं. उन्होंने कहा कि फ़िल्म के गाने में प्रयुक्त की गई वेशभूषा प्रथमदृष्टया बेहद आपत्तिजनक है. साफ दिख रहा है कि दूषित मानसिकता के कारण यह गाना फिल्माया गया है. वैसे भी दीपिका पादुकोण जेएनयू वाले मामले में ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग की सदस्य रही हैं.

नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी देने वाले शब्दों में कहा, “इसलिए मैं निवेदन करूंगा कि इसके दृश्यों को ठीक करें. इसकी वेशभूषा को ठीक करें. अन्यथा मध्य प्रदेश में इस फिल्म को अनुमति दी जाए या न दी जाए यह विचारणीय प्रश्न होगा.”

मध्य प्रदेश में फिल्म के रिलीज पर लगा प्रश्न चिन्ह
राज्य की कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार मंत्री द्वारा फिल्म का विरोध करने की वजह से अब पठान मूवी के मध्य प्रदेश में प्रदर्शन को लेकर प्रश्न चिन्ह लग गया है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts