Connect with us
उत्तराखंड में मानसून पहुंचने में तीन सप्ताह से अधिक का समय लगेगा।

Uncategorized

उत्तराखंड में कब आएगा मानसून? मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

देहरादून: प्री मॉनसून के बाद अब देशभर में मॉनसून को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उधर केरल में मॉनसून दस्तक दे चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार मॉनसून अपने निर्धारित समय से करीब एक हफ्ते देरी से पहुंचा है। अब बात उत्तराखंड की करते हैं। उत्तराखंड में मानसून पहुंचने में तीन सप्ताह से अधिक का समय लगेगा। उत्तराखंड में जुलाई के शुरुआत में मानसून दस्तक दे सकता है। वैसे आमतौर पर उत्तराखंड में मानसून 25 जून के आसपास पहुंच ही जाता है। बीते दो महीने से उत्तराखंड में बारिश सामान्य से अधिक रही है। इस बार तो जून की शुरुआत में भी पहाड़ से लेकर मैदान तक बौछारें होती रहीं। हालांकि, बीते तीन दिनों से उत्तराखंड में मौसम शुष्क है। धूप से तपिश बढ़ गई है।

उधर केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके बाद देश के बाकी राज्यों में मानसून अगले कुछ दिनों में बढ़ेगा। आपको यहां ये भी बता दें कि केरल से उत्तराखंड पहुंचने में मानसून को आम तौर पर तीन सप्ताह से अधिक का समय लगता है। इसलिए मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में 25 जून के आसपास मानसून दस्तक देता है, लेकिन इस बार जुलाई पहले हफ्ते में ये उत्तराखंड पहुंचेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर में चक्रवात उठ रहा है। इस वजह से मानसून के केरल से आगे बढ़ने की रफ्तार कुछ धीमी रहने की आशंका ही है। साल 2022 में उत्तराखंड में 30 जून को मानसून ने पूरी तरह से प्रवेश कर लिया था। साल 2021 में ये समय से पहले यानी 13 जून को ही उत्तराखंड पहुंच गया था। 

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts