Connect with us

उत्तराखण्ड

MBPG छात्रसंघ चुनाव:  आर्यन की तरफ ताज… छठे राउंड के बाद भी आर्यन बेलवाल आगे,

MBPG छात्रसंघ चुनाव:  आर्यन की तरफ ताज… छठे राउंड के बाद भी आर्यन बेलवाल आगे

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद की मतगणना के छठे राउंड के बाद निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। छठे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद आर्यन बेलवाल को 648 वोट, एनएसयूआई के मेहुल शाह को 490 वोट और एबीवीपी के धीरज बिष्ट को 362 वोट मिले हैं।

छठे राउंड के आंकड़ों के अनुसार आर्यन बेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल शाह से 158 वोट आगे चल रहे हैं। इससे पहले पांचवें राउंड में भी आर्यन बेलवाल 553 वोट के साथ बढ़त पर थे, जबकि मेहुल शाह को 390 और धीरज बिष्ट को 312 वोट मिले थे।

मतगणना के आगे बढ़ने के साथ अध्यक्ष पद की तस्वीर धीरे-धीरे स्पष्ट होती जा रही है। हालांकि अभी मतगणना के अन्य राउंड बाकी हैं, इसलिए अंतिम परिणाम के लिए सभी राउंड की गिनती पूरी होने का इंतजार करना होगा।

लगभग 31 प्रतिशत मतदान के बाद शुरू हुई मतगणना में फिलहाल आर्यन बेलवाल बढ़त बनाए हुए हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts