Connect with us

अपराध

जमीन की नाप के बदले 30 हजार की ‘डील’! तहसील में विजिलेंस ने पटवारी को रंगे हाथ दबोचा

 

 

जमीन की नाप के बदले 30 हजार की ‘डील’! तहसील में विजिलेंस ने पटवारी को रंगे हाथ दबोचा

 

हल्द्वानी। नैनीताल जिले की धारी तहसील में रिश्वतखोरी के आरोप में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। भूमि की नाप कराने के एवज में 30 हजार रुपये मांगने के आरोप में पटवारी निर्मल बोरा को सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

मामला धारी तहसील के गांव मौड़ा का है। शिकायतकर्ता अपनी जमीन की नाप कराने के लिए पटवारी निर्मल बोरा के पास पहुंचा था। आरोप है कि भूमि की नाप की कार्रवाई के बदले पटवारी ने उससे 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

 

 

 

शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय मामले की सूचना सतर्कता अधिष्ठान की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 पर दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले की गोपनीय जांच की। आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप टीम तैयार की गई।

 

 

 

इसके बाद 26 सितंबर को विजिलेंस की टीम ने धारी तहसील में ट्रैप की कार्रवाई की। शिकायतकर्ता जैसे ही पटवारी को 30 हजार रुपये देने पहुंचा, टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम देते हुए निर्मल बोरा को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।

 

 

 

पटवारी की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई को लेकर विजिलेंस विभाग के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

 

विजिलेंस निदेशक ने आम लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ सामने आने और रिश्वत मांगने वाले सरकारी कर्मचारियों की शिकायत करने की अपील की है। इसके लिए सतर्कता अधिष्ठान की टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 तथा व्हाट्सऐप हेल्पलाइन 9456592300 पर शिकायत की जा सकती है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts