Connect with us

धर्म-संस्कृति

कब से शुरू हो रहा रमजान का पवित्र महीना? जानें शहर के हिसाब से सहरी-इफ्तार का सही समय

खबर शेयर करें -

Ramadan 2022: रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। मुस्लिम समुदाय के लिए यह माह काफी खास और पवित्र होता है। इस पवित्र माह में अल्लाह की इबादत करते हुए रोजा रखा जाता है। रमजान  इस्लामी कैलेंडर का नौवां माह है। इसमें 29 से 30 दिन तक रोजा रखा जाता है जो ईद-उल-फितर के साथ समाप्त होते हैं। रमजान माह में चांद बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि चांद दिखने के बाद ही रोजा शुरू किए जाते हैं और एक माह बाद चांद देखने के बाद ही ईद के साथ समाप्त होता है। इस साल रमजान 3 अप्रैल 2022, रविवार से शुरू हो सकता है जो 1 मई को ईद के साथ समाप्त होंगे। लेकिन तिथि का निर्धारण चांद दिखने के बाद आगे या पीछे हो सकता है।

दरअसल, 2 अप्रैल की रात चांद दिखाई देता है तो फिर अगले दिन यानी 3 अप्रैल से रोजा रखा जाएगा और पवित्र रमजान माह का आरंभ हो जाएगा। रमजान को लेकर इस्लामिक मान्यता है कि पवित्र माह में ही अल्लाह से पैगंबर मोहम्मद साहब को कुरान की पहली आयतें मिली थीं। जिसके कारण ही पूरे एक माह रमजान में रोजा रखा जाता है।

रमजान के समय पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर खुदा की इबादत करने के साथ लोगों की सेवा की जाती है और शाम को एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं। रोजा खजूर खाकर खोलते हैं।

सहरी और इफ्तार

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान माह में सूर्य उगने से पहले खाना खाया जाता है। इसे सहरी नाम से जाना जाता है। सहरी करने का समय पहले से ही निर्धारित कर दिया जाता है। फिर दिनभर बिना खाएं-पिएं रोजा रहने के बाद शाम को नमाज पढ़ने के बाद खजूर खाकर रोजाना खोला जाता है। इसी को इफ्तार नाम से जाना जाता है। इसके बाद से सुबह सहरी से पहले व्यक्ति कुछ भी खा या पी सकता है।

रमजान 2022 सहरी और इफ्तार का समय

शहर के हिसाब से सहरी और इफ्तार का समय अलग-अलग होगा जानिए आपके शहर में किस समय है सहरी और इफ्तार

जगह-    सहरी का समय –  इफ्तार का समय

दिल्ली-          04:56 AM –  06:38 PM

मुंबई-            05:22 AM – 06:52 PM

कोलकाता-     04:17 AM – 05:51 PM

कानपुर-         04:46 AM – 06:25 PM

हैदराबाद-       05:01 AM-  06:30 PM

चेन्नई-             04:56 AM-  06:21 PM

सूरत-             05:21 AM – 06:53 PM

पुणे-               05:19 AM – 06:48 PM

अहमदाबाद- 05:20 AM – 06:55 PM

डिसक्लेमर’

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page