Connect with us

Uncategorized

जब में छोटी थी, मेरे अपने पिता मेरा यौन शोषण करते थे- स्वाति मालीवाल

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल शनिवार 11 मार्च को दिल्ली में DCWAwards कार्यक्रम में पहुंची थी, यहीं उन्होंने मीडिया से बात की। जब मैं छोटी थी, तब मेरे पिता मेरा यौन शोषण करते थे। वे मुझे बहुत मारते-पीटते थे। जब वो घर में आते थे तो मुझे बहुत डर लगता था। मैं कई बार बिस्तर के नीचे छिप जाती थी और पूरी रात प्लानिंग करती रहती थी कि किस तरह से महिलाओं को उनका हक दिलाउंगी, साथ ही इस तरह के आदमी को महिलाओं और बच्चियों के साथ यौन शोषण करते हैं, इन्हें कैसे सबक सिखाऊंगी.”
“मैं कक्षा चार तक अपने पिता के साथ रही. मुझे अभी भी याद है कि जब वो (पिता) मारने पर आते थे, तो मुझे चोटी से पकड़ते थे और दीवार पर तेजी से पटक देते थे. खून बहता रहता था, बहुत तड़प होती थी. लेकिन मेरा ये मानना है कि जब एक इंसान बहुत अत्याचार सहता तभी वो दूसरों का दर्द समझता है, तभी उसके अंदर मदद करने की वो आग जलती है।
स्वाति ने आगे बताया कि वे मां, मौसी, मौसा और नानी-नाना की मदद से बचपन के ट्रॉमा से बाहर निकल पाईं. इसके साथ ही स्वाति ने होली पर जापानी महिला के साथ बदसलूकी को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं रुक नहीं रही हैं, होली के मौके पर लफंगों ने जो किया वो गलत है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts