Connect with us

Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा के लिए CM धामी ने क्या रखी गृह मंत्री अमित शाह के सामने मांग?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राज्य की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर हिम प्रहरी योजना लागू करने के लिए 5 करोड़ 45 लाख रुपये का बजट मंजूर करने का अनुरोध किया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से पार्लियामेंट हाउस नई दिल्ली में मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं वाले जनपदों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, चम्पावत और ऊधमसिंहनगर के सीमांत गांवों में सीमा रक्षक दल या हिम प्रहरी दलों का गठन करना चाहती है। यह दल पलायन को रोकने में मदद के साथ ही दैवीय आपदा में राहत बचाव के कार्यों में मदद देंगे।

उन्होंने कहा कि पुलिस, आईटीबीपी व एसएसबी के सहयोग से बनने वाले इस दल में शामिल होने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहन भत्ते के रूप में मानदेय दिया जाना है। उन्होंने कहा कि इस योजना पर लगभग 5 करोड़ 45 लाख रूपए का व्यय आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यह राशि केंद्र सरकार राज्य को उपलब्ध कराए।

पुलिस अधुनिकीकरण को मांगे 25 करोड़
मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान राज्य पुलिस को और अधिक प्रभावी व आधुनिक बनाने के लिए केंद्र से अलग से बजट मंजूर करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पुलिस बल आधुनिकीकरण योजना में प्रति वर्ष 20 से 25 करोड़ रूपए का बजट दिया जाए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अपराध से पीड़ित महिलाओं के राहत व पुनर्वास के लिये निर्भया फंड के लिए भी केंद्र से 25 करोड़ का बजट देने का अनुरोध किया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts