Connect with us

Uncategorized

मौसम अलर्ट: बिपरजॉय का उत्तराखंड में भी होगा असर,आज से बारिश, तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट

खबर शेयर करें -

देहरादून। आज प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय गुजरात के कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र में तबाही मचाने के बाद राजस्थान की ओर बढ़ गया है। इस कारण राजस्थान के जालोर और बाड़मेर जिलों के कई इलाकों में आज भारी बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने जालोर और बाड़मेर के लिए “रेड” अलर्ट जारी किया है और क्षेत्रों में 200 मिमी से अधिक वर्षा हो सकती है। अब आईएमडी के हालिया अपडेट में बताया गया कि राजस्थान के साथ-साथ पहाड़ी राज्य उत्तराखंड पर भी इस तूफान का असर पड़ेगा। 18 जून से उत्तराखंड में बिपोरजॉय तूफान का असर पड़ने वाला है।

बताया जा रहा है कि यह तूफान कुमाऊं के कई जिलों में ज्यादा प्रभाव डाल सकता है, जिसके चलते बारिश के साथ तेज आंधी चलने की भी आशंका है। आज प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। गुजरात पहुंचने के बाद बिपरजॉय का असर उत्तर भारत के राज्यों में भी दिखने की आशंका है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से भले ही लोगों को कुछ राहत मिल रही हो लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है।

वहीं अब लोगों को मॉनसून का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 25 जून के बीच मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। वहीं बिपरजॉय चक्रवात का असर केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में देखने को मिल सकता है। प्रदेश में आज से चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का अप्रत्यक्ष प्रभाव नजर आ सकता है। जिसके चलते प्रदेश में कहीं-कहीं अंधड़ और तीव्र बौछारों की आशंका है।

मौसम विभाग ने 18 जून तक बारिश और आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक 16 जून को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

18 जून को प्रदेश के सभी जिलों में ओलावृष्टि और तेज बारिश के साथ 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चलने की चेतावनी है। वही 19 जून के लिए भी यही अलर्ट रहेगा। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में प्रशासन संभावित बारिश के खतरे से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर चुका है। यहां इस समय चार धाम यात्रा भी चल रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts