Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में तेज बारिश और अंधड़ को लेकर चेतावनी जारी, मैदानों में चल सकती हैं 60 किमी प्रति घंटें की रफ्तार से तेज हवाएं

 देहरादून। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडराने के साथ ही हल्की हवाएं चल रही हैं। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी से भीषण गर्मी से भी राहत मिली है।

राज्‍य में अंधड़ के साथ तेज बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि और गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही मैदानों में अंधड़ के साथ तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

बीते तीन दिनों से मौसम के तेवर कुछ नरम

प्रदेश में मौसम के तेवर बीते तीन दिनों से कुछ नरम हैं। तापमान में गिरावट से भीषण गर्मी से फौरी राहत मिली है। हालांकि, मैदानों में चटख धूप पसीने छुटा रही है। बीते दिनों हुई बारिश से जंगल की आग से भी कुछ राहत मिली है। हालांकि, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत आसपास के इलाकों में अब भी बारिश का इंतजार है।

वातावरण में छाई धुंध छटी, म‍िली राहत

उधर, कुमाऊं के सीमांत पिथौरागढ़ जिले में दो दिनों तक हुई बारिश के बाद सोमवार को मौसम खुशनुमा रहा। पिछले कई दिनों से वातावरण में छाई धुंध छट जाने से लोगों को राहत मिल गई है, लेकिन उच्च हिमालयी क्षेत्र में बादल छाए रहने के कारण हिमालय के दर्शन नहीं हुए।

पर्वतीय इलाकों में हो सकती है मध्यम बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत आसपास के पर्वतीय इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।

60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगा अंधड़

इसके अलावा कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि और तेज बारिश के आसार हैं। मैदानी इलाकों में करीब 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है। इसको लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

  • ऐसा रहा प्रमुख नगरों में तापमान
  • नगर——अधिकतम——न्यूनतम
  • देहरादून——35.2———-23.3
  • पंतनगर——35.3———-25.0
  • रुड़की———36.8———-23.6
  • हरिद्वार——36.1———-24.3
  • कोटद्वार—–36.4———-22.5
  • मुक्तेश्वर—–24.7——–13.4
  • नई टिहरी—-26.8———14.8
  • उत्तरकाशी—27.8———16.2
  • मसूरी———22.0———14.5
  • नैनीताल——23.4———14.0
  • (तापमान डिग्री सेल्सियस में है)
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts