Connect with us

Uncategorized

ग्राम प्रधान को विजिलेंस टीम ने छह हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

विजिलेंस टीम ने ग्राम प्रधान को छह हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया है। ग्राम गिरधरनगर निवासी कौशल कुमार पुत्र ऋषिपाल, किशनपुर निवासी जय सैनी पुत्र पूरन लाल और गोपाल नगर निवासी हरिशंकर पुत्र भगवानदीन शर्मा ने 20 मार्च को टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत की थी।

बताया था कि 17 मार्च को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि 12 हजार रुपये लेने लिए ग्राम प्रधान कविता के यहां गए थे। दस्तावेज पूरे होने के बावजूद भी धनराशि नहीं मिली और प्रत्येक से दो-दो हजार रुपये मिलने पर ही धनराशि देने की बात कही।

हल्द्वानी एसपी विजिलेंस प्रह्लाद नारायण मीणा ने पुलिस के साथ अपने स्तर से जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। उन्होंने गुरुवार को टीम के साथ गिरधरनगर की प्रधान के घर पहुंचकर छह हजार रिश्वत लेते प्रधान कविता को पकड़ लिया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। टीम ने आरोपित को साथ हल्द्वानी ले गई। टीम में निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी, कांस्टेबल दीपक जोशी, ममता तिवारी, दीपा टम्टा, गिरीश जोशी थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts