Uncategorized
पत्नी को वीडियो कॉल किया और लगा ली फांसी, नौकरी से खुश नहीं था सब इंस्पेक्टर सचिन
हल्द्वानी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के उप निरीक्षक ने आज कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। आत्महत्या करते वक्त उप निरीक्षक ने पत्नी को वीडियो काल भी किया। इस एसॢआई की शादी तीन महीना पहले ही हुई थी। बताया जाता है कि मृतक एसआई नौकरी करने के पक्ष में नहीं था।
पुलिस ने बताया कि सब इंस्पेक्टर सचिन मान (26) हरियाणा के झज्जर जिले के बिथला तहसील का रहने वाला था। सचिन मान ट्रेनिंग पूरी करने के बाद करीब एक महीना पहले ही काठगोदाम के सीआरपीएफ कैंप आए था। तब से ही वह आए दिन अपने परिजनों को फोन कर नौकरी छोड़ने की बात करता था। इसी बात से परेशान माता-पिता व भाई बीते शुक्रवार को उसे समझाने के लिए काठगोदाम पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक जैसे ही शनिवार को परिजन उसे समझाकर सीआरपीएफ कैंप से निकले, तभी उसने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया और आत्महत्या कर ली. सचिन के परिजन हल्द्वानी तक भी नहीं पहुंचे थे. सचिन का शव बैरक में पंखे के सहारे लटका हुआ था।

