Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

उत्तरकाशी: सुबह-सुबह यमुना में बहा तीर्थ यात्री, तलाश में जुटी SDRF

खबर शेयर करें -

बड़कोट : यमुनोत्री हाईवे पर किसाला गांव के पास आज सुबह एक हादसा हो गया। महाराष्ट्र का बुजुर्ग तीर्थयात्री यमुना किनारे पूजा करने गए थे। इस दौरान उनका पांव फिसल गया और वह नदी में बह गए। सुबह से ही उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।।

यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहा महाराष्ट्र का एक बुजुर्ग तीर्थयात्री मंगलवार सुबह यमुना नदी में बह गया। SDRF की टीम खोज में जुटी है।  जानकारी के अनुसार 60 साल के बुजुर्ग तीर्थ यात्री यमुनोत्री हाईवे पर किसाला गांव के पास घटाड़ी तोक में एक होटल में रुके थे।

आज सुबह तड़के वह यमुना नदी तट पर पूजा करने गए थे। इस दौरान उनका पैर फिसला और वो यमुना नदी में बह गए। जाओ मिलने पर पुलिस और SDRF टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts