Connect with us

अपराध

बड़ी खबर : नैनीताल रोड के फाइव स्टार होटल में महिला की संदिग्ध मौत, बिजनेस पार्टनर के साथ रुकी थीं

बड़ी खबर : नैनीताल रोड के फाइव स्टार होटल में महिला की संदिग्ध मौत, बिजनेस पार्टनर से पूछताछ जारी

 

 

रुद्रपुर के नैनीताल रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में ठहरी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित हनुमान मंदिर क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय ज्योति शर्मा अपने बिजनेस पार्टनर अमित (निवासी ग्राम जौनपुर, थाना फतेहपुर बेरी, छतरपुर दिल्ली) के साथ रेस्टोरेंट का संचालन करती थीं। दोनों मंगलवार देर शाम दिल्ली से कैंची धाम के लिए रवाना हुए थे।

पुलिस के अनुसार, बुधवार तड़के करीब तीन बजे दोनों रुद्रपुर पहुंचे और नैनीताल रोड स्थित एक होटल में कमरा लेकर ठहर गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे अमित घबराए हुए हालत में होटल रिसेप्शन पर पहुंचा और महिला की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी। इसके बाद होटल स्टाफ ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी।

महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।

सीओ पंतनगर डीआर वर्मा ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनकी बहन के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा। उधर, पुलिस मृतका के साथ मौजूद उसके बिजनेस पार्टनर अमित से पूछताछ कर रही है।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts