Connect with us

अपराध

बड़ी खबर :  यहां खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

बड़ी खबर :  यहां खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

देहरादून। डोईवाला विकासखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नेपाली फार्म क्षेत्र में की गई, जहां वह एक निजी विद्यालय से आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि जारी करने के एवज में रिश्वत ले रहे थे।

जानकारी के अनुसार, संबंधित निजी स्कूल को आरटीई (Right to Education) योजना के तहत मिलने वाली राशि के भुगतान के लिए अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को पैसे लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस तरह की गतिविधियों में अन्य लोग भी शामिल तो नहीं हैं।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार “जीरो टॉलरेंस” नीति पर काम कर रही है। हाल के समय में विजिलेंस टीम द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए कई अधिकारियों और कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया जा चुका है।

सरकार के सख्त रुख के चलते ऐसे मामलों में तेजी आई है, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts