Connect with us

उत्तराखण्ड

दुःखद : सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आकर पिथौरागढ़ का जवान शहीद, गांव में मातम

खबर शेयर करें -

 

सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आकर पिथौरागढ़ का जवान शहीद, गांव में मात

पिथौरागढ़ जिले के गणकोट क्षेत्र के सुकोली गांव का एक जवान सिक्किम में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। गश्त के समय हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ, जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य सैनिक सुरक्षित बच निकले।

मिली जानकारी के अनुसार, सुकोली निवासी 19 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात लांस नायक विकास कुमार सीमा क्षेत्र में अपनी टीम के साथ 29 मार्च को गश्त पर थे। इसी दौरान अचानक हिमस्खलन आ गया, जिसकी चपेट में आकर वह वीरगति को प्राप्त हो गए।

शहीद जवान अपने पीछे पत्नी प्रीति, 8 माह का बेटा, पिता गणेश राम, माता मंजू देवी और बड़े भाई को छोड़ गए हैं। उनकी माता मंजू देवी स्थानीय स्तर पर भोजन माता के रूप में कार्यरत हैं।

बताया जा रहा है कि शहीद का पार्थिव शरीर पहले विमान से दिल्ली लाया जाएगा, जिसके बाद सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा। बृहस्पतिवार तक पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ पहुंचने की संभावना है।

जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिवार में गहरा दुःख और कोहराम का माहौल है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts