Connect with us

Uncategorized

बड़ी खबर: हल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित, गोविन्द सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष

बड़ी खबर: हल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित, गोविन्द सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष

हल्द्वानी बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। इस बार अध्यक्ष पद पर गोविन्द सिंह बिष्ट ने जीत दर्ज की है। चुनाव के बाद पूरी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।

घोषित परिणामों के अनुसार—

अध्यक्ष पद पर गोविन्द सिंह बिष्ट विजयी रहे।

उपाध्यक्ष पद पर ललित मेर को सफलता मिली।

सचिव पद पर मोहन सिंह बिष्ट निर्वाचित हुए।

महिला उपाध्यक्ष (आरक्षित) पद पर बसंती बिष्ट चुनी गईं।

संयुक्त सचिव पद पर सुधांशु तिवारी ने जीत हासिल की।

संयुक्त सचिव (प्रेस) पद पर भानु कबड़वाल विजयी रहे।

लेखाधिकारी पद पर गौरव बिष्ट निर्वाचित हुए।

पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर लोकेश राज चौधरी चुने गए।

कोषाध्यक्ष पद पर गौरव कपूर ने जीत दर्ज की।

सदस्य (सामान्य) पद पर राहुल भट्ट, राकेश कुकरेत और कैलाश चन्द्र पाठक विजयी रहे, जबकि सदस्य महिला (आरक्षित) पद पर सुनीता भट्ट चुनी गईं।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। नई कार्यकारिणी से अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts