Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड: यमुनोत्री में हार्ट अटैक से तीर्थ यात्री की मौत

यमुनोत्री : चार धाम यात्रा शुरू होने के साथ ही एक बार फिर पिछले साल की तरह तीर्थ यात्रियों के मौत का सिलसिला शुरू हो गया है। हार्ट अटैक और अन्य सांस से जुड़ी बीमारियों के चलते मौत के मामले सामने आए थे।

इस बार भी चार धाम यात्रा के पहले ही दिन एक तीर्थ यात्री की मौत हो गई। दर्शन के लिए घोड़े पर रवाना गुजरात के यात्री की सांस संबंधी परेशानी के जूझने के बाद हृदय गति रुकने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा के आगाज के साथ यमुनोत्री धाम यात्रा रूट पर यात्रियों के सांस संबंधी बीमारी से ग्रसित मरीज की मौत का पहला मामला सामने आया है।

जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार कनक सिंह पुत्र सोबन सिंह उम्र 62 वर्ष जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर घोड़े पर निकले।

भैरो मंदिर के समीप कनक सिंह घोड़े से लघुशंका के लिए उतरे ओर उनके सीने पर दर्द होने के कारण बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें यात्रा अस्पताल जानकी चट्टी पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया की कनक सिंह हृदय संबंधी बाईपास सर्जरी के मरीज थे, जिन्हें हाई एल्टीट्यूड के कारण सांस संबंधी बीमारी के कारण उनकी मौत हो गई। जिसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts