Connect with us

Uncategorized

उत्तराखण्ड: होटल में देह व्यापार का भंडाफोड: होटल मैनेजर व्हाट्सएप में फोटो भेज तय करते थे रेट, दो मैनेजर गिरफ्तार, महिला समेत दो फरार

हरिद्वार। धर्मनगरी का माहौल बिगाड़ने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस ने कड़ी कार्यवाई की है। होटल में चल रहे अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो होटल मैनेजर गिरफ्तार किए हैं। एक फरार है। उसकी तलाश जारी है। पुलिस ने खुद ग्राहक बन कई राज खोले। पता चला कि दिल्ली और पंजाब की लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। पैसों का लालच देकर दो युवतियों को देह व्यापार के दलदल में धकेला था।दलदल में फंसी दोनों पीड़िताओं को हरिद्वार पुलिस ने मुक्त कराया। यह गिरोह व्हाट्सएप पर लड़कियों की फोटो भेज रेट तय करते हैं। कप्तान अजय सिंह ने कहा कि धर्मनगरी में अधर्म माफ नहीं होगा।

हरिद्वार स्थित एक होटल में अवैध देह व्यापार की सूचना मिलने पर एएचटीयू, सीआईयू व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम के साझा प्रयास से अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए देह व्यापार के दलदल में फंसी लड़कियों को आजाद कराते हुए दो होटल मैनेजर को दबोचने में सफलता हासिल की जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बताया कि कुछ दिनों से हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल में लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिसपर हरिद्वार पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की। लगातार मिल रही देह व्यापार की सूचनाओं का भंडाफोड़ करने हेतु पुलिस टीम द्वारा सादे कपड़ों में खुद ग्राहक बन कर दलाल से व्हाट्सएप पर बात की। जिसपर दलाल द्वारा व्हाट्सएप पर महिलाओं की फोटो भेज कर रेट तय करने के साथ होटल की जानकारी साझा की गई।

इस पर चार उपुलिस कर्मी सादे कपड़ों में ग्राहक बन कर बताए गए होटल हिल व्यू में गए और बाकी पूरी टीम कुछ दूरी पर रुक गई। ग्राहक बन कर होटल गए पुलिस कर्मियों को होटल संचालक द्वारा 02 अलग अलग कमरों में 02 लड़कियों के होने की बात बताई जिस पर ग्राहक बन कर गए पुलिस कर्मियों द्वारा अपनी पूरी टीम को इसकी जानकारी साझा की गई।
मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम द्वारा बताए गए कमरों को खुलवाने पर 02 अलग अलग कमरों से 02 लड़कियां (पीड़िताए) मिली। जिनके द्वारा बताया गया की वो काम धंधे की तलाश में हरिद्वार आई थी जिनकी मुलाकात रेलवे स्टेशन पर सपना राजपूत नाम की महिला से हुई जिसने इनकी मुलाकात हिल व्यू होटल में काम करने वाले मैनेजर इबदुल्लाह उर्फ रिहान व सोनू से कराई जिनके द्वारा इनको पैसों का लालच दे कर इस गलत धंधे में धकेल दिया गया।

जिसमें से सपना राजपूत व सोनू ग्राहक लेकर आते थे और इबदुल्लाह उर्फ रिहान एवं मुकेश शर्मा अपने अपने होटलों क्रमशः होटल हिल व्यू व होटल रैमसन में कमरे उपलब्ध कराते थे।
पुलिस ने इबदुल्लाह उर्फ रिहान निवासी निवासी ग्राम रसूलपुर दबेढी थाना कोतवाली बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर
(होटल मैनेजर हिल व्यू) व मुकेश शर्मा पुत्र सतपाल शर्मा निवासी जींद थाना सदर जिला जिंद हरियाणा
(होटल मैनेजर रैमसन) को गिरफ्तार किया। फरार सोनू व सपना राजपूत की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts