Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड : पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड, मौसम विभाग का फिर अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम लगातार बिगड़ा हुआ है। मौसम का मिजाज ऐसा बिगड़ा की गर्मी में ठंड का एहसास हो रहा है। पहाड़ से मैदान तक बारिश, तूफान और ओलावृष्टि हो रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं रही है। इस बीच मौसम विभाग ने फिर अलर्ट जारी किया है।

यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। वहीं, ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है। केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी ने तीर्थयात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। आज के लिए भी मौसम विभाग ने येला अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक वाले इलाकों में तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड के अन्य इलाकों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही 50 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। तेज हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रतिघंटे तक भी पहुंच सकती है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts