Connect with us

Uncategorized

शिक्षक एलडी तिवारी को उत्तराखंड शिक्षा प्रसार सम्मान

टनकपुर( चंपावत )। ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह  रावत राधे हरी राजकीय इंटर कॉलेज के स्मार्ट इको क्लब प्रभारी कैप्टन एलडी तिवारी को देहरादून में आयोजित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अध्यापक कॉन्क्लेव में प्रथम उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2022 से पुरस्कृत किया गया है यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड शासन में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह ,एवं ₹11000 का नगद पुरस्कार और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया है इस मौके पर सम्मान समारोह के दौरान देहरादून के मेयर सुनील उनियाल, ओपन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ओ पी एस नेगी, प्रोफेसर के डी पुरोहित, डॉ सच्चिदानंद भारती , उपस्थित थे   कार्यक्रम में यूसॅक निदेशक डॉ अनीता रावत ने कैप्टन तिवारी के पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख किया आपको बता दें  कैप्टन तिवारी को  पूर्व भी कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है  कैप्टन तिवारी के सम्मानित होने पर क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ,पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ,पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत ,सहित विद्यालय परिवार ने शुभकामनाएं दी हैं

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts