Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड: चोरों की पुलिस को चुनौती, ATM तोड़कर उड़ा ले गए नकदी

देहरादून में एक बार फिर से चोरों ने पुलिस को चुनौती दी। बता दें कि बीते दिन देहरादून के हर्रावाला में चोरो ने एसबीआई के ATM से सारी नकदी उड़ा ली। गौरव कुमार पुत्र स्व. राकेश कुमार निवासी  नेटवर्क सपोर्ट मैनेजर, कल्पतरू पार्क, यूनिट ने डोईवाला में शिकायत दी कि रात में अज्ञात चोरों ने हर्रावाला में स्थित SBI एटीएम काटकर ATM में रखा कैश चोरी कर लिया।

शिकायत मिलने पर थाना डोईवाला में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। हालांकि अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है कि ATM से चोरों ने कितनी नगदी उड़ाई है, लेकिन चोरी की गई धनराशि के संबंध में ATM को मेंटेन करने वाली एजेंसी ने बताया कि वह अपने सिस्टम पर विवरण चेक कर चोरी गई धनराशि का विवरण अलग से उपलब्ध कराएंगे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts