Connect with us
सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करवाया गया है। पुलिस द्वारा शवों की खोजबीन की जा रही है।

Uncategorized

उत्तराखंड: यहां नदी में मिली एक महिला और एक पुरुष की टांग, इलाके में मचा हड़कंप

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। उधम सिंह नगर के कैलाखेड़ा के गांव रम्पुरा में एक महिला और एक पुरुष की दो टांगे और एक पंजा बोर नदी में दिखाई दिया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करवाया गया है।

पुलिस द्वारा शवों की खोजबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि कैलाखेड़ा थाना क्षेत्र के रम्पुरा गांव से बीते दिनों एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गई थी। पुलिस लगातार महिला की तलाश कर रही थी और अब नदी में एक टांग दिखने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो कुछ दूरी पर दूसरी टांग और एक पंजा नदी में मिला।

उसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के थाना क्षेत्रों से भी पुलिस टीम मौके पर बुलाई गई है। शवों की खोजबीन की जा रही है और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। मामले की जांच के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts